Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: मरम्मत कार्य को लेकर राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के बदले रूट

रांची रेल मंडल के अंतर्गत रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर चल रहे व्यापक मरम्मत और उन्नयन कार्य को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने राजधानी एक्सप्रेस समेत कुल 10 ट्रेनों के मार्ग, ठहराव और समय-सारिणी में अस्थायी बदलाव किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची रेल मंडल के अंतर्गत रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर चल रहे व्यापक मरम्मत और उन्नयन कार्य को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने राजधानी एक्सप्रेस समेत कुल 10 ट्रेनों के मार्ग, ठहराव और समय-सारिणी में अस्थायी बदलाव किया है. ये परिवर्तन अलग-अलग तिथियों में प्रभावी रहेंगे.

 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक की मजबूती बढ़ाने, स्लीपर बदलने और सिग्नल प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए यह कार्य किया जा रहा है. इसी कारण कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जा रहा है, जबकि कुछ पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है. इन बदलावों का असर रांची, लोहरदगा, टोरी, टाटीसिलवे, मेसरा, बरकाकाना सहित आसपास के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा.

 

नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस और रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को निर्धारित तिथियों में टोरी-लोहरदगा के स्थान पर टोरी-बरकाकाना मार्ग से चलाया जाएगा.

 

इसके अलावा चोपन-रांची एक्सप्रेस, रांची-चोपन एक्सप्रेस और रांची-सासाराम एक्सप्रेस भी फरवरी और मार्च के विभिन्न दिनों में बदले मार्ग से संचालित होंगी.

 

मरम्मत कार्य के चलते हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर ट्रेन को एक माह के लिए रद्द कर दिया गया है. ट्रेन संख्या 58665 और 58666 सात फरवरी से सात मार्च तक नहीं चलेगी.

 

वहीं, लोहरदगा-टोरी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव में भी संशोधन किया गया है. इसके अलावा हटिया-पुर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस को भी 21 मार्च तक बदले मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही