Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी, प्रियंका ने भाजपा पर हल्ला बोला, कहा, भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है. राहुल ने कहा कि  पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया.
Advertisement
Advertisement

New Delhi/ Patna :  राहुल गांधी ने पूर्णिया के सांसद कांग्रेस नेता पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर नीतीश कुमार को घेरा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है.

 

 

राहुल ने कहा कि  पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया. उन्होंने लिखा, केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो.  इस बेटी के लिए न्याय की आवाज़ बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.  

 

आज उनकी गिरफ़्तारी साफ़ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही माँगने वाली हर आवाज़ को डराया और दबाया जा सके. राहुल गांधी ने लिखा, चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती.  

 

यह एक भयावह साज़िश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहां और भी बेटियां शिकार बन रही हैं. सत्ता इस खौफ़नाक सच्चाई से आंखें मूँद कर बैठी है.  यह राजनीति नहीं, इंसाफ़ का सवाल है.  यह बिहार की बेटी की इज़्ज़त और सुरक्षा का सवाल है. 

 

प्रियंका गांधी ने भी इस मामले में राजग सरकार पर हमला बोला है. एक्स पर उन्होंने लिखा, पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है. यह केस सामने आने के बाद सरकार(नीतीश) का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है. 

 

प्रियंका गांधी ने लिखा, FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है. सवाल उठाया कि यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है?  अंकिता भंडारी केस का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि हाथरस, उन्नाव,पटना,जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है,

 

भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती हैं. प्रियंका गांधी ने लिखा, पटना NEET केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है.  

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही