Search

 
 
 

Ranchi News: डोरंडा से 159 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

राजधानी रांची में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोरंडा थाना क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: राजधानी रांची में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोरंडा थाना क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 159.03 ग्राम ब्राउन शुगर (1,444 पुड़िया), 58,100 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस इस कार्रवाई को शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है.

Uploaded Image

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी मोहल्ला खटाल इलाके में बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (हटिया) नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुसई जतरा मैदान और साकेत नगर, हिनू इलाके में एक साथ छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें: 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक भुईयां, नरेश कुमार, महेश कुमार और संदीप कुमार दांगी के रूप में हुई है. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए आगे भेज दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही