Ranchi News: दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे विकास कार्यों के कारण झारखंड से गुजरने और खुलने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. 17 अक्टूबर तक कुल 4 ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा. रेलवे द्वारा टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है, जबकि एक मेमू ट्रेन को रद्द और दो अन्य को गंतव्य से पहले ही समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया गया है.
राज्य के दो प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को अपने निर्धारित रूट से नहीं जाएगी. इस दिन यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी होते हुए हटिया पहुंचेगी. वहीं खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू 12, 15 और 17 अक्टूबर को पूरी तरह से रद्द रहेगी.
इसे भी पढ़ें -
इसके अलावा टाटानगर आने-जाने वाली दो अन्य ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. 12, 15 और 17 अक्टूबर को चलने वाली आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू टाटानगर नहीं आएगी. यह ट्रेन पुरुलिया तक ही जाएगी और वहीं से वापस लौट जाएगी. इसी तरह 15 और 17 अक्टूबर को चलने वाली टाटानगर-आसनसोल-बड़ाभूम मेमू टाटानगर के बजाय आद्रा से ही खुलेगी और वहीं अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

