Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 4 शहरों में जल्द चलेंगी 400 इलेक्ट्रिक बसें, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी मजबूती

झारखंड सरकार राज्य की शहरी परिवहन व्यवस्था को अब सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने जा रही है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के 4 प्रमुख शहरों रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में 400 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना तैयार की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड सरकार राज्य की शहरी परिवहन व्यवस्था को अब सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने जा रही है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के 4 प्रमुख शहरों रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में 400 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना तैयार की है.

 

तैयार योजना के अनुसार, चारों शहरों में 100-100 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन किया जाएगा. इन बसों की खरीद केंद्र सरकार की ‘पीएम ई-बस सेवा योजना’ के तहत की जाएगी. यात्रियों की संख्या और रूट की आवश्यकता के अनुसार स्टैंडर्ड, मिडी और मिनी श्रेणी की बसें शामिल की जाएंगी.

 

वित्त और नगर विकास विभाग की औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद इसका अंतिम प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. 

 

इलेक्ट्रिक बसों के सुचारू संचालन के लिए शहरों में आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा. इस कदम से सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क सुदृढ़ होगा और प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता घटने से शहरी क्षेत्रों में यातायात दबाव और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही