Search

 
 
 

सीमित विभागीय परीक्षा की कॉपियों की जांच के लिए 42 डीएसपी प्रतिनियुक्त

सीमित विभागीय परीक्षा (पुलिस ट्रेड)-2025 की उत्तर पुस्तिकाओं (आंसर सीट) की जांच के लिए 42 डीएसपी को परीक्षा समिति के सदस्यों के साथ प्रतिनियुक्त किया गया है. उत्तर पुस्तिकाओं की जांच नौ अक्टूबर से शुरू होगी और मूल्यांकन पूर्ण होने तक प्रतिनियुक्ति जारी रहेगी. बता दें कि परीक्षा 24 सितंबर को आयोजित की गई थी.
 

Ranchi :  सीमित विभागीय परीक्षा (पुलिस ट्रेड)-2025 की उत्तर पुस्तिकाओं (आंसर सीट) की जांच के लिए 42 डीएसपी को परीक्षा समिति के सदस्यों के साथ प्रतिनियुक्त किया गया है. उत्तर पुस्तिकाओं की जांच नौ अक्टूबर से शुरू होगी और मूल्यांकन पूर्ण होने तक प्रतिनियुक्ति जारी रहेगी. बता दें कि परीक्षा 24 सितंबर को आयोजित की गई थी. 

 

नियंत्री पदाधिकारी को दिए गए कई निर्देश

नियंत्री पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हों और इसकी रिपोर्ट जैप डीआईजी को दी जाए. 

 

यदि प्रतिनियुक्त अधिकारियों में से कोई भी अवकाश पर हो या किसी अन्य महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त हो, तो नियंत्री पदाधिकारी उनके स्थान पर तत्काल दूसरे पदाधिकारी (Substitute Officer) को भेजना सुनिश्चित करेंगे.

 

जांच का कार्य समाप्त होने के बाद जैप डीआईजी इन संबंधित अधिकारियों को उनके मूल कार्यस्थल पर वापस करना सुनिश्चित करेंगे.

 

प्रतिनियुक्त 42 डीएसपी के नाम : 

- भूपेन्द्र प्रसाद राउत

- मुकेश कुमार महतो

- साजिद जफर

- कुमार विनोद

- प्रदीप कुमार-2

- मो० अरमानुल हक

- दूसरू बानसिंह

- विनित कुमार किण्डो

- प्रभात कुमार बेक

- पूजा कुमारी-1

- राजीव रंजन

- राजेश यादव

- वसीम रजा

- सुनील कुमार सिंह

- प्रदीप कुमार-3

- अर्चना स्मृति खलखो

- अकरम रजा

- रोहित कुमार साव

- सन्नी वर्धन

- प्रदीप कुमार साव

- चिरंजीव मंडल

- फौजान अहमद

- कुमार गौरव

- अनुभव भारद्वाज

- प्रशांत कुमार-1

- पूजा कुमारी-2

- अजय आर्यन

- कैलाश कुमार महतो

- नीलम कुजूर

- रवी कान्त साव

- रामप्रवेश कुमार

- रूपक कुमार सिंह

- दिवाकर कुमार

- आकाश भारद्वाज

- अमित रविदास

- अमरेन्द्र कुमार

- प्रशांत कुमार-2

- ताराश सोरेन

- रामाकान्त रजक

- चन्द्र शेखर

- शिवशंकर मरण्डी

- अमित कुमार सिंह

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही