Search

 
 
 

तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा: झारखंड के 42 प्रवासी श्रमिक सुरक्षित लौटे

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले स्थित एक सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्य के सभी 42 प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर दी है.
 

Dhanbad: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले स्थित एक सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्य के सभी 42 प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर दी है.

इसे भी पढ़ें: 

सभी श्रमिक विशेष व्यवस्था के तहत अलप्पुझा–धनबाद एक्सप्रेस से झारखंड के लिए रवाना हो चुके हैं.राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने तमिलनाडु प्रशासन, रेलवे और अस्पताल प्रबंधन के साथ लगातार समन्वय कर राहत एवं बचाव अभियान चलाया. श्रमिकों की यात्रा के दौरान भोजन, पानी और सुरक्षा की भी विशेष व्यवस्था की गई.

 

इस हादसे में धनबाद की प्रीति देवी की इलाज के दौरान चेन्नई के अस्पताल में मौत हो गई थी. सरकार की पहल पर पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर उनका पार्थिव शरीर मंगलवार शाम हवाई मार्ग से रांची लाया जा रहा है. वहां से एंबुलेंस के जरिए उनके मायके बाघमारा के नीचीतपुर भेजा जाएगा. प्रीति देवी का ससुराल टुंडी के मनियाडीह में है.

 

झारखंड सरकार ने कहा है कि मृतका के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा और अन्य सभी वैधानिक लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही