Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News: छावनी परिषद की मासिक बैठक में 44 प्रस्ताव पारित

छावनी परिषद रामगढ़ की मासिक बैठक सोमवार को परिषद सभागार में परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन परिषद के सदस्य सचिव सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) विवेक सिंह ने किया.
Advertisement
Advertisement
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: छावनी परिषद रामगढ़ की मासिक बैठक सोमवार को परिषद सभागार में परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन परिषद के सदस्य सचिव सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) विवेक सिंह ने किया.

Uploaded Image

छावनी परिषद रामगढ़ की मासिक बैठक

बैठक में रामगढ़ विधायक ममता देवी सहित परिषद के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान कुल 44 एजेंडों पर चर्चा कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में जून माह के आय-व्यय का लेखा-जोखा पारित किया गया. इसके साथ ही नगर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई.

 

परिषद ने 12 भवन निर्माण नक्शों को स्वीकृति प्रदान की, जबकि पांच भवनों के स्वामित्व परिवर्तन (म्यूटेशन) को भी मंजूरी दी गई.

 

शहर के सभी आठ वार्डों में पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए कैंट बोर्ड फंड से 2 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराने का निर्णय लिया गया.

 

वहीं गढ़बांध जल शोधन संयंत्र (ट्रीटमेंट प्लांट) की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए 30 लाख की राशि स्वीकृत की गई, ताकि नागरिकों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

 

बैठक में डीएमएफटी फंड से रामगढ़ फुटबॉल मैदान में स्टेडियम एवं सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कराने की मंजूरी दी गई. साथ ही ब्रिगेडियर पुरी पार्क के व्यापक सौंदर्गीकरण का निर्णय लिया गया.

 

इस योजना के तहत पार्क में आकर्षक झूले, ओपन एयर/एमपी थिएटर सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिस पर लगभग 45 लाख खर्च किए जाएंगे.

 

इसके अलावा नए एवं पुराने बस स्टैंड में पीपीपी मॉडल पर आधुनिक सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई. परिषद द्वारा संचालित सात विद्यालयों में लगभग 90 लाख की लागत से मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य कराने का भी निर्णय लिया गया.

 

बैठक के दौरान रामगढ़ विधायक ममता देवी ने पूरे शहर में सीवरेज सिस्टम लागू करने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए परिषद से इस दिशा में प्रभावी पहल करने का आग्रह किया.

 

बैठक में विभागीय सहयोग के लिए कनीय अभियंता पिंटू कुमार, कार्यालय अधीक्षक अनिल कुमार पासवान, लेखापाल संजय कुमार, कर विभाग के एस.एन. राव, शंकर महतो, ओमप्रकाश चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही