Search

 
 
 

झारखंड पुलिस के 455 सेवानिवृत्त और दिवंगत कर्मियों मिलेगा ACP-MACP का लाभ, मुख्यालय का आदेश जारी

Ranchi :  जानकारी के अनुसार, महानिदेशक चयन पर्षद-सह-स्क्रीनिंग समिति की बैठक में संबंधित पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि और पात्रता की समीक्षा की गई और उन्हें  ACP-MACP का लाभ देने की स्वीकृति दी गई. इसके तहत नियमित सेवा के 12 और 24 वर्ष पूरे करने पर ACP तथा 10, 20 और 30 वर्ष की सेवा पूरी करने पर MACP का लाभ देने का प्रावधान लागू किया गया है.
 
पुलिस मुख्यालय

Ranchi :  झारखंड पुलिस के 455 सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) और दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को 'सुनिश्चित करियर प्रगति योजना' (ACP) और 'संशोधित सुनिश्चित करियर प्रगति योजना' (MACP) का लाभ मिलेगा. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इसकी मंजूरी दे दी है. इस संबंध में आईजी (मानवाधिकार) की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें

 

महानिदेशक चयन पर्षद की बैठक में निर्णय

जानकारी के अनुसार, महानिदेशक चयन पर्षद-सह-स्क्रीनिंग समिति की बैठक में संबंधित पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि और पात्रता की समीक्षा की गई और उन्हें  ACP-MACP का लाभ देने की स्वीकृति दी गई. इसके तहत नियमित सेवा के 12 और 24 वर्ष पूरे करने पर ACP तथा 10, 20 और 30 वर्ष की सेवा पूरी करने पर MACP का लाभ देने का प्रावधान लागू किया गया है.

 

पुराने वेतनमान से लेकर पे मैट्रिक्स तक मिलेगा लाभ

स्वीकृत सूची में शामिल पुलिसकर्मियों को उनकी पात्रता और निर्धारित तिथि के अनुसार पहला, दूसरा और तीसरा वित्तीय लाभ मिलेगा. इसमें पुराने वेतनमान 4000-6000, 5500-9000 और 6500-10500 के साथ ग्रेड पे 2400, 2800, 4200, 4600 और 4800 शामिल हैं. वहीं, नए वेतन ढांचे के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-6, लेवल-7, लेवल-8 और लेवल-9 में भी वित्तीय उन्नयन स्वीकृत किया गया है.

इन कर्मियों को मिलेगा फायदा

इस सूची में रांची, धनबाद, बोकारो, पलामू, दुमका, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, गढ़वा, साहिबगंज, गोड्डा, सिमडेगा, सरायकेला, जामताड़ा, चतरा और लातेहार समेत कई जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं. इसके अलावा ATS, स्पेशल ब्रांच, ACB, STF, CID और रेल पुलिस में काम कर चुके कर्मियों को भी इसका लाभ मिलेगा.

 

वेतन निर्धारण के सत्यापन के बाद होगा भुगतान

आदेश के अनुसार, वित्तीय उन्नयन (आर्थिक लाभ) के तहत वेतन निर्धारण भारत सरकार के मौलिक नियम 22(I)(a)(1) और संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा. हालांकि, वास्तविक आर्थिक लाभ का भुगतान सक्षम स्तर से वेतन निर्धारण का सत्यापन होने के बाद ही किया जाएगा. इसके लिए संबंधित कर्मियों से शपथ-पत्र लेना अनिवार्य होगा. भविष्य में वेतन निर्धारण में किसी तरह की त्रुटि सामने आने या आदेश निरस्त होने की स्थिति में अतिरिक्त भुगतान की राशि वसूल की जा सकेगी.

 

वरीयता पर नहीं पड़ेगा असर

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ACP और MACP का लाभ व्यक्तिगत आर्थिक लाभ है. इसका पुलिसकर्मियों की पारस्परिक वरीयता से कोई संबंध नहीं होगा. किसी कनीय कर्मी (जूनियर) को उच्च वेतनमान या ग्रेड पे मिलने के आधार पर वरिष्ठ कर्मी को स्वत: अतिरिक्त वित्तीय लाभ या वेतन संरक्षण नहीं दिया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही