Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: बिना टिकट ट्रेन में सफर करते पकड़े गए 461 यात्री, 3.68 लाख वसूला जुर्माना

पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में गुरुवार को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत स्टेशनों और विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की गई.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में गुरुवार को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत स्टेशनों और विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की गई. जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के सफर करने वाले तथा बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

इसे भी पढ़ें: 

अभियान के दौरान कुल 461 यात्री पकड़े गए. इनसे जुर्माने के रूप में 3,68,340 रुपये की वसूली की गई. साथ ही सभी यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई. 

Uploaded Image

ट्रेन में टिकट चेक करती टीटी

टिकट जांच अभियान के दौरान धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई. रेलवे अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य राजस्व की सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

 

धनबाद मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने और यात्रा करने से पहले वैध टिकट अवश्य लें तथा जिस श्रेणी का टिकट हो उसी श्रेणी में यात्रा करें. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट यात्रा और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही