Search

ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, तीन माह से वेतन नहीं, सरकार से वतन वापसी की गुहार

Ranchi : झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने का एक और गंभीर मामला सामने आया है. इस बार राज्य के हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के कुल 48 मजदूर अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं. इन मजदूरों को पिछले तीन माह से कंपनी ने वेतन नहीं दिया है, जिसके चलते उनके सामने खाने-पीने की गंभीर संकट खड़ी हो गई है. 

 

भारत व झारखंड सरकार से वतन वापसी की लगाई गुहार

ट्यूनीशिया में फंसे मजदूरों ने एक वीडियो के माध्यम से अपना दर्द बयां किया है और भारत व झारखंड सरकार से शीघ्र वतन वापसी की गुहार लगाई है. मजदूरों ने बताया कि उनकी हालत बहुत खराब है और कंपनी द्वारा वेतन रोक दिए जाने के कारण उनके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं. मजदूरों ने बकाया वेतन के तुरंत भुगतान की मांग भी की है. ट्यूनीशिया में फंसे 48 मजदूरों में हजारीबाग के 19, गिरिडीह के 14 और बोकारो के15 मजदूर शामिल हैं.

 

जानें किस जिले के कितने मजदूर विदेश में फंसे हैं

हजारीबाग के 19 मजदूरों के नाम  : अमरदीप चौधरी, जिवाधन महतो, धानेश्वर महतो, जागेश्वर कुमार महतो, गोविंद कुमार महतो, खिरोधर महतो, नागेंद्र कुमार महतो, कैलाश महतो, नीलकंठ महतो, अनंतलाल महतो, खुशलाल महतो, मुकेश कुमार, मंटू महतो, गंगाधर महतो, मुकेश कुमार, दिनेश तुरी, देवेंद्र ठाकुर और शंकर घांसी शामिल हैं.

 

 गिरिडीह के 14 मजदूरों के नाम :  नंदलाल महतो, संतोष महतो, गुरुचरण महतो, मनोज कुमार मंडल,खुबलाल महतो,अशोक कुमार, झंडू महतो, सेवा महतो, मुरली मंडल, सुखदेव सिंह, संजय कुमार, संजय कुमार महतो, सुनील टूड्डू और मिरुलाल हांसदा शामिल हैं.

 

बोकारो के 15 मजदूरों के नाम :  अजय कुमार, अनिल कुमार, गोपाल महतो,राजेश करमाली, लालू करमाली, जगन्नाथ महतो, रूपलाल महतो, दीपक सिंह, कारु सिंह, सुबोध मरांडी, सुखदेव महतो, जगन्नाथ महतो, बिरसाही तुरी, मनोज कुमार रविदास और खेदन सिंह शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp