Ranchi News: मांडर थाना क्षेत्र के टिको टोली गांव में डेयरी के पास 55 वर्षीय रामू उरांव की गोली मारकर हत्या मामले पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह पिछले दस वर्षों से चला आ रहा जमीन विवाद है.
घटना 29 अक्टूबर 2026 की है. सूचना मिलने पर मांडर थाना प्रभारी, खलारी डीएसपी और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रांची के निर्देश पर एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में खलारी डीएसपी की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया.
इसे भी पढ़ें:
एसआईटी ने मामले का खुलासा करते हुए पहले तीन आरोपियों राम जनम सिंह, तेज नारायण सिंह उर्फ तेजना सिंह और धुरवा सिंह उर्फ धुरू सिंह को गिरफ्तार किया था. वहीं, 1 नवंबर को ठाकुरगांव थाना क्षेत्र से कुलदीप सिंह और राजेश सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर साजिश रचकर हत्या करने की बात स्वीकार की है. सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

