Patna News: बिहार में जल्द ही पांच नई चीनी मिले शुरू होने वाली है. इस उद्योग को बढ़ावा देने के को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को गन्ना विकास रथ-2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये रथ राज्य के सभी जिलों में पहुंचकर किसानों को गन्ने की खेती से जुडी नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे.
सीएम ने कहा कि बिहार में गन्ना किसानों की समृद्धि और चीनी उद्योग का विकास सरकार की प्राथमिकता है. फिलहाल राज्य में 10 चीनी मिलें कार्यरत हैं. इसके अलावा 5 नई चीनी मिलें जल्द शुरू की जाएंगी. सरकार नई चीनी मिलों की स्थापना के साथ बंद पड़ी पुरानी मिलों को फिर से चालू करने पर भी काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें:
गन्ना विकास रथ के जरिए किसानों को उन्नत गन्न बीज, वैज्ञानिक खेती, जैविक खाद और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में बताया जाएगा. इसके अलावा गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी और प्रमाणित गन्ना बीच पर अनुदान की जानकारी भी दी जाएगी. नए इलाकों में गन्ने की खेती शुरू करने वाले किसानों को मुफ्त गन्ना बीज की उपलब्धता के बारे में बताया जाएगा.
किसानों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के लिए गन्ना आईडी और गन्ना साथी AI चैटबॉट की शुरुआत की गई है. इसके माध्यम से किसानों को जरूरी जानकारी और सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

