Search

 
 
 

IPL में 5 खिलाड़ियों ने किसी भी सीजन में नहीं मारा एक भी छक्का

IPL 2026 का मुकाबला 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. जिसमें क्रिकेट फैंस और दर्शकों को चौके-छक्के की बरसात देखने को मिलेगी. चौके-छक्के की बरसात इस मुकाबले को चरम पहुंचा देता है. वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी है, जिनकी स्ट्राइक रेट अच्छी है और मैच विनर भी है. इसके बावजूद आईपीएल सीजन के किसी भी मुकाबले में एक भी छक्का नहीं लगाया है.
 

Lagatar Desk: IPL 2026 का मुकाबला 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. जिसमें क्रिकेट फैंस और दर्शकों को चौके-छक्के की बरसात देखने को मिलेगी. चौके-छक्के की बरसात इस मुकाबले को चरम पहुंचा देता है. वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी है, जिनकी स्ट्राइक रेट अच्छी है और मैच विनर भी है. इसके बावजूद आईपीएल सीजन के किसी भी मुकाबले में एक भी छक्का नहीं लगाया है. जबकि रोहित शर्मा, धोनी, अभिषेक शर्मा, आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ियों ने छक्के लगाने के रिकॉर्ड बना चुके हैं.

 

तो आइए. चार खिलाड़ी के बारे बताते है, जिन्होंने आईपीएल में कभी भी एक छक्का नहीं लगाया. हालांकि ये चारों खिलाड़ी मैच जीताने में अहम भूमिका निभाते है और मैच जीताते भी है. आईपीएल में छक्का नहीं लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम मिचेल स्टार्क का है. 

 

मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में 52 मैच खेले हैं जिसमें उनके बैट से 111 रन निकले हैं. इन्होंने अबतक 11 चौके लगाए हैं लेकिन वो कभी छक्का नहीं मारा है. उनका स्ट्राइक रेट भी 93.27 का है. वैसे तो मिचेल स्टार्क बॉलर हैं. ये आईपीएल को छोड़ दूसरे मैच में लंबे-लंबे छक्के लगाते है लेकिन आईपीएल में उनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं लगा है.

 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भी आईपीएल में कभी सिक्स नहीं मारे है. ये साल 2012 में पुणे वॉरियर्स के लिए आईपीएल खेलने उतरे थे, जिसमें उन्होंने 6 पारियों में मात्र 98 रन बनाए. इसके साथ ही उनका आईपीएल करियर ही खत्म हो गया.

 

पुणे वॉरियर्स के ही कैलम फर्ग्यूसन ने भी आईपीएल में 9 मैच खेले और वो कभी सिक्स नहीं मार सके. ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में 98 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट भी 83 का रहा. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व ऑलराउंडर ली एंड्रयू कार्सेलडाइन ने भी राजस्थान रॉयल्स के लिए 5 मैचों में 81 रन बनाए. लेकिन वो कभी सिक्स नहीं जड़ पाए.

 

आईपीएल 2012 सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज नितिन सैनी भी कभी छक्का नहीं लगाया. जबकि इन्होंने आईपीएल में 10 मैचों में 140 रन बनाए. लेकिन वो कभी छक्का नहीं लगा सके. वहीं, माइकल कलिंगर कोच्ची टस्कर की ओर से मुकाबले खेले थे, जिन्होंने 4 मैच में 73 रन बनाए, जिसमें एक भी सिक्स शामिल नहीं है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही