Lagatar Desk: IPL 2026 का मुकाबला 28 मार्च की शाम बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू हो जाएगा. IPL का 19वां सीजन अपने अब तक के सबसे भव्य अवतार में हमारे सामने आ रहा है. यह सीजन पिछले 18 सालों के इतिहास से सबसे अलग है. इस बार 10 टीमों के बीच कुल 84 मैच खेले जाएंगे, जो अब तक का सबसे बड़ा सीजन होगा.

पहले अधिकतम 74 मुकाबले होते थे. 10 टीमों के बीच देशभर के 13 अलग-अलग स्थान पर 64 दिन रोमांच नजर आएगा. इस सीजन के लिए सभी 10 टीमों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और ट्रेनिंग कैंप के जरिए खिलाड़ी मैच मोड में आने की कोशिश कर रहे हैं. वर्ल्ड कप खत्म होने के ठीक 20 दिन बाद आईपीएल का आगाज होने जा रहा है. ऐसे में बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी मिलकर खिलाड़ियों के वर्कलोड पर नजर बनाए हुए हैं.

चेन्नई के कप्तान ऋतुराज, धोनी समेत कई खिलाड़ी 1 मार्च से नवेलूर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में प्रैक्टिस सेशन में पसीन बहा रहे है. वहीं, आरसीबी ने 10 फरवरी से कैंप शुरू है, जिसमें जितेश, वेंकटेश और सुयश शर्मा जैसे खिलाड़ी अभ्यास कर रहे. गुजरात के खिलाड़ी 16 फरवरी से नाथद्वारा में आयोजित कैंप में प्रैक्टिस कर रहे है, जिसमें कप्तान शुभमन और साई सुदर्शन शामिल थे. टीम जनवरी में भी कैंप कर चुकी है.
पंजाब किंग्स ने 8-14 फरवरी तक अबु धाबी में कैंप कर चुकी है. टीम का दूसरा कैंप भी शुरू हो चुका है. लखनऊ, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई, राजस्थान, केकेआर, दिल्ली का भी कैंप शुरू हो चुका है.
आईपीएल के 19 साल के सफर में कई चेहरे ऐसे हैं, जिन्होंने इस लीग को ‘कल्ट’ बना दिया. ये नाम हैं एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली. यह इनका आखिरी सीजन हो सकता है, जब तीनों एक साथ मैदान में खेलते नजर आएं.

चेन्नई के ‘थाला’ ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया है. धोनी के बढ़ते उम्र के कारण चर्चा है कि 44 साल की उम्र में यह धोनी का विदाई सीजन हो सकता है. लेकिन, उनकी फिटनेस और फॉर्म को देखते हुए लगता है कि वे अब भी पूरी एनर्जी और ताकत के साथ मैदान पर उतरते हैं. सूत्रों के अनुसार, इस बार वे शायद ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर ज्यादा नजर आएं.
मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा कैंप प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट्स पर आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे है. उन्होंने खास पुल शॉट और बड़े शॉट का अभ्यास भी किया. बताया जा रहा है कि, उन्होंने 11 किलो वजन कम किया है. चर्चा है कि क्या उन्हें ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के बजाय फुल-टाइम बैट्समैन के तौर पर खेलना चाहिए.
RCB के किंग कोहली ने पिछला सीजन जीतकर खिताब के सूखेपन को दूर किया. अब उनके सामने खिताब को बचाने की चुनौती है. उन्होंने नए सीजन के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है और जल्द ही वे कैंप से जुड़ सकते हैं.
इस बार का आईपीएल 10 शहरों के बजाय 13 शहरों में होगा. राजस्थान के कुछ मैच जयपुर के अलावा गुवाहाटी में होगी. वहीं, पंजाब किंग्स के मैच न्यू चंडीगढ़ के साथ धर्मशाला में भी होंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को ‘सेकेंड होम’ बनाया है.
पिछले कुछ सीजन में टीमें ग्रुप में बंटी हुई थीं, लेकिन इस बार टीमें अपने सबसे निष्पक्ष फॉर्मेट यानी डबल राउंड रॉबिन की ओर लौट रहा है. अब हर टीम दूसरी टीम से दो बार (होम और अवे) मुकाबला खेलेंगी. चार साल बाद आईपीएल में इस फॉर्मेट की वापसी हो रही है. इस बदलाव से पॉइंट टेबल में किसी भी टीम को ‘आसान ग्रुप’ का फायदा नहीं मिलेगा. प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए टीम को हर विरोधी के खिलाफ अपने तेवर दिखाने होंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment