Search

 
 
 

खूंटी : एक लाख का इनामी PLFI एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया आत्मसमर्पण

खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) का एरिया कमांडर एक लाख का इनामी हाबिल मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है.
 

Khunti :  खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) का एरिया कमांडर एक लाख का इनामी हाबिल मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है. 

 

बताया जा रहा है कि हाबिल मुंडू लंबे समय से इलाके में सक्रिय था और कई आपराधिक व उग्रवादी घटनाओं में शामिल रहा है. पुलिस की लगातार दबिश और सरकार की सरेंडर नीति से प्रभावित होकर उसने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया.

 

इस दौरान खूंटी डीसी आर. रॉनिटा और एसपी मनीष टोप्पो मौजूद रहे. डीसी ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उसे निर्धारित लाभ दिए जाएंगे, ताकि वह सामान्य जीवन जी सके.

 

वहीं एसपी ने बताया कि इससे इलाके में उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और शांति व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने अन्य भटके युवाओं से भी अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही