Search

 
 
 

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए, दीपनगर थाना प्रभारी (SHO) राजमणि सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इस दुखद घटना में 8 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे.
 

Patna: नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए, दीपनगर थाना प्रभारी (SHO) राजमणि सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इस दुखद घटना में 8 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे. 

 

मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दीपनगर थाना प्रभारी (SHO) राजमणि सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. दरअसल, मंगलवार को मंदिर में मची भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई श्रद्धालु घायल हो गए थे. शुरुआती जांच में भीड़ नियंत्रण में गंभीर लापरवाही सामने आई है. जिसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई की गई है. 

 

जांच में यह भी सामने आया कि मंदिर परिसर में अवैध तरीके से दुकानें लगाई गई थीं, जिसके चलते श्रद्धालुओं को आने-जाने का रास्ता काफी संकरा हो गया था. श्रद्धालुओं के भारी संख्या में आने कारण बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला और हालात बेकाबू हो गए.

 

पुलिस-प्रशासन ने मामले में पंडा समिति के 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिसमें से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है. बताया जाता है कि जिन लोगों पर केस दर्ज किया गया है, वे सभी मघड़ा गांव के निवासी हैं. सभी घटना के समय मंदिर परिसर में मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही