Search

 
 
 

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में चार गिरफ्तार, 20 पर FIR

बिहार के नालंदा में मंगलवार को शीतला मंदिर में हुए भगदड़ मामले में कार्रवाई की गई है. मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित 20 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोप है कि मंदिर समिति ने मेला या भीड़ प्रबंधन की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी थी.
 

Nalanda : बिहार के नालंदा में मंगलवार को शीतला मंदिर में हुए भगदड़ मामले में कार्रवाई की गई है. मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित 20 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोप है कि मंदिर समिति ने मेला या भीड़ प्रबंधन की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी थी. 

 

मामले में नामजद आरोपी अनुज कुमार पांडे, अवधेश कुमार मिश्रा, विवेकानंद पांडे और निरंजन कुमार पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. आपको बता दें कि मंगलवार को नालंदा में मघड़ा स्थित श्री शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़ हो गी थी. इस भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत हो गई थी. जबकि कई लोग घायल हो गए.

 

आरोप है कि मंदिर के पंडा और पुजारी लोगों से पैसे लेकर वीआईपी दर्शन करा रहे थे और गर्भगृह के पास बांस लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया था. भीषण गर्मी में बाहर खड़ी महिलाओं ने जब गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश की, तो बांस से बने बैरियर के कारण अफरा-तफरी मच गई. भीड़ के दबाव में कई महिलाएं गिर गईं और उनके ऊपर से अन्य श्रद्धालु गुजरते चले गए, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया. सीसीटीवी फुटेज में यह भी सामने आया है कि कुछ लोगों द्वारा श्रद्धालुओं पर डंडे चलाए गए, जिससे भगदड़ और अधिक बढ़ गई.


आरोप है कि मंदिर समिति ने गर्भगृह के पास जानबूझकर अवरोध खड़ा किया, ताकि अवैध वसूली की जा सके. साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के बजाय श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह हादसा पूरी तरह कुप्रबंधन और लापरवाही का परिणाम है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही