Search

 
 
 

पटना: दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लूट, 4 लुटेरे CCTV वीडियो में दिखें

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. आरपीएस काली मंदिर रोड स्थित वैष्णवी ज्वेलर्स में बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के दम पर लाखों रुपए के सोने के गहने लूट लिए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए.
 

Patna: पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. आरपीएस काली मंदिर रोड स्थित वैष्णवी ज्वेलर्स में बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के दम पर लाखों रुपए के सोने के गहने लूट लिए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए. लूट के बाद वारदात का CCTV वीडियो सामने आया है.

 

ग्राहक बनकर दुकान में घुसे 

बताया जा रहा है मंगलवार दोपहर करीब 2-3 बजे के बीच दो बाइक पर 4 युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे. जिसमें से दो ने हेलमेट और दो ने मास्क लगा रखा था. दुकान में घुसते ही बदमाशों ने हथियार निकाल लिए और लूटपाट शुरू कर दी. उन्होंने काउंटर का शीशा तोड़कर सोने के गहने और गोदरेज में रखे आभूषण लूट लिए. साथ ही करीब 5 हजार रुपये कैश भी लूट लिए.

 

दुकानदार को किया घायल

जानकारी के मुताबिक, लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार सुमन को पिस्टल की बट से सिर पर हमला कर घायल कर दिया. मौके से फरार होने से पहले लुटेरों ने 2 राउंड फायरिंग की. 

 

लुटेरे की पहचान में जुटी पुलिस 

लूट की सूचना मिलते ही रूपसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है. बताया जा रहा है कि घटना के समय सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ढिबरा मोड़ एटीएम लूट की जांच कर रहे थे, उसी दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही