Search

 
 
 

जमुई में ऑटो चालक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, मौत

बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन लूट, चोरी, हत्या की घटनाएं हो रही है. ताजा मामला जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र का है, जहां मंगलवार को बेखौफ अपराधियों ने एक ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी.
 

Jamui: बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन लूट, चोरी, हत्या की घटनाएं हो रही है. ताजा मामला जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र का है, जहां मंगलवार को बेखौफ अपराधियों ने एक ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी.

 

मृतक की पहचान 40 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है, जो टाउन थाना क्षेत्र के लखन धनामा के रहने वाले थे. वह ऑटो चलाकर परिवार को भरण पोषण करते थे. वह रोज की तरह ऑटो से सवारी लेकर रंगपुर मुसहरी गए थे. सवारी छोड़ने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे, तभी डोमनपुरा नहर के पास जखराज स्थान के नजदीक पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया.

 

इसके बाद बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. गोली लगते ही अशोक यादव की मौके पर ही मौत हो गई. हमला इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद अपराधी वहां से फायरिंग करते हुए फरार हो गए. गोलियों का आवाज सुनकर आसपास के लोग भी डर गए.

 

लोग हिम्मत जुटाकर अशोक के पास पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद अशोक को मृत घोषित कर दिया. इसक घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया. पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि अशोक की किसी से विवाद था. लोगों का कहना है कि अशोक काफी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे.

 

पुलिस ने अशोक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगे हुए है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही