Search

 
 
 

खूंटी वन प्रमंडल में 5 पद खाली, 15 सितंबर को वाक इन इंटरव्यू

Khunti News : भर्ती में Team Leader, RS-GIS Expert, Statistician और Field Data Collector के पद शामिल हैं. Team Leader और RS-GIS Expert का एक-एक पद है, जबकि Statistician का एक और Field Data Collector के दो पद हैं.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Khunti News : खूंटी वन प्रमंडल में तकनीकी टीम के लिए 5 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए 15 सितंबर 2026 को Walk-in Interview आयोजित होगा. चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

भर्ती में Team Leader, RS-GIS Expert, Statistician और Field Data Collector के पद शामिल हैं. Team Leader और RS-GIS Expert का एक-एक पद है, जबकि Statistician का एक और Field Data Collector के दो पद हैं.

 

Team Leader के लिए वानिकी, पारिस्थितिकी, सांख्यिकी, वन्यजीव जीवविज्ञान या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है. RS-GIS Expert के लिए Remote Sensing और GIS में डिप्लोमा या इसके बराबर योग्यता मांगी गई है. 

 

Statistician के लिए गणित, सांख्यिकी या कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन के साथ सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर की जानकारी जरूरी है. Field Data Collector के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए.

 

इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर को सुबह 10:30 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. सुबह 11 बजे से इंटरव्यू होगा. आवेदन ईमेल, डाक या कार्यालय में सीधे जमा किया जा सकता है. उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय मूल दस्तावेज भी साथ लाने होंगे.

 

इंटरव्यू वन प्रमंडल पदाधिकारी कार्यालय, खूंटी वन प्रमंडल, कमंता, चाईबासा रोड, खूंटी में होगा. भर्ती वर्किंग प्लान तैयार करने के लिए की जा रही है. नियुक्ति अस्थायी और परियोजना आधारित होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही