Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

5 टी-20 की सीरीज: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, 2-1 से बनाई बढ़त

5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच को न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से जीत लिया है. इस जीत के साथ कीवी ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली है. सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क खेला गया.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच को न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से जीत लिया है. इस जीत के साथ कीवी ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली है. सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क खेला गया. वहीं, चौथा मैच 22 मार्च को वेलिंग्टन में खेला जाएगा.  

 

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया.पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम का शीर्ष क्रम पूरी तरह बिखर गया था. सबसे ज्यादा एन मोकोएना ने 20 गेंदों पर तीन छक्कों और एक चौके की मदद से 26 रन बनाए, वहीं, जॉर्ज लिंडे ने 23 रन, टॉनी डी जॉर्जी 15 रन और कॉनर एस्टरहुइजन ने 15 रन बनाए.


न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमीसन, कप्तान सैंटनर, और बेंजामिन सियर्स ने दो-दो झटके. वहीं, लोकी फर्ग्यूसन, कोले मोकोंची और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट लिए. लोकी फर्ग्यूसन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. उन्होंने 4 ओवर में 9 रन देकर एक विकेट झटके. 

 


137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 16.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा टॉम लैथम ने नाबाद 63 रन बनाए. कोनवे 26 गेंदों पर 39 रन, रॉबिनसन 17 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए. साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज और एल सिपाम्ला ने एक-एक विकेट झटके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही