Bokaro News: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की बीएसएल बोकारो इकाई ने कार्रवाई करते हुए बीएसएल प्लांट की चारदीवारी के अंदर चोरी करते पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. घटना 29 सितंबर की बताई गई है.
मामले को लेकर बीएस सिटी थाना में कांड संख्या 213/26, दिनांक 30 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें:
गिरफ्तार आरोपियों में उमंग कुमार (19), राकेश कुमार (21), प्रिंस कुमार (20), प्रतीक कुमार (21) और राम हेम्ब्रम (19) शामिल हैं. सभी बोकारो के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं.
सीआईएसएफ की टीम ने बीएसएल प्लांट की चारदीवारी के अंदर चोरी करते हुए आरोपियों को पकड़ा. कार्रवाई के बाद सभी को बीएस सिटी थाना पुलिस के हवाले किया गया, जहां मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

