Search

 
 
 

झारखंड पुलिस के 500 हवलदारों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, 9 मार्च से होगी ट्रेनिंग

झारखंड पुलिस मुख्यालय के प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से हवलदारों के प्रशिक्षण को लेकर आदेश जारी किया गया है. जारी निर्देश के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए चयनित हविलदारों को 8 मार्च तक निर्धारित प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचना होगा.
 

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय के प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से हवलदारों के प्रशिक्षण को लेकर आदेश जारी किया गया है. जारी निर्देश के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए चयनित हविलदारों को 8 मार्च तक निर्धारित प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचना होगा.

 

आदेश के मुताबिक, कुल 500 हवलदारों को सीटीसी, स्वर्णपुर (मुसाबनी) प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा. संबंधित SSP, SP, इकाई प्रमुख व प्रशिक्षण संस्थान के प्रधान को निर्देश दिया गया है कि सूचीबद्ध कर्मियों का निर्धारित तिथि पर प्रशिक्षण संस्थान में सुनिश्चित कराया जाए.

 

निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो हवलदार निलंबित हैं या प्रशिक्षण अवधि के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उन्हें इस प्रशिक्षण में शामिल नहीं किया जाएगा. वहीं जिन कर्मियों का वर्तमान पदस्थापन अन्यत्र हो गया है, उन्हें अपने नियंत्रक पदाधिकारी के माध्यम से प्रशिक्षण निदेशालय को सूचित करते हुए प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए सुनिश्चित करना होगा.

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 मार्च से शुरू होगा, जो 12 सप्ताह चलेगी. प्रशिक्षण संस्थान को निर्देश दिया गया है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मियों के नाम हार्ड व सॉफ्ट कॉपी 16 मार्च तक उपलब्ध कराए. आदेश में यह भी कहा गया है कि प्रशिक्षण के दौरान नए आपराधिक कानूनों (New Criminal Law) के तहत निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा, ताकि पुलिसकर्मियों को नए कानूनी प्रावधानों के अनुरूप दक्ष बनाया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही