Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय ने बीडीएस द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा तिथियां जारी कीं

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने बीडीएस द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025 की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम एवं केंद्र घोषित कर दिया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी प्रायोगिक परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होंगी.
 

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने बीडीएस द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025 की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम एवं केंद्र घोषित कर दिया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी प्रायोगिक परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होंगी.

 

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 16 व 17 फरवरी को प्री-क्लिनिकल कंज़र्वेटिव, 18 व 19 फरवरी को फार्माकोलॉजी, 19 व 20 फरवरी 2026 को डेंटल मटेरियल, 23 व 24 फरवरी 2026 को प्री-क्लिनिकल प्रोस्थोडॉन्टिक्स और 26 व 27 फरवरी को माइक्रोबायोलॉजी एवं पैथोलॉजी की प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.

 

विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र के रूप में डेंटल इंस्टीट्यूट, रिम्स को निर्धारित किया है. परीक्षा का संचालन डेंटल इंस्टीट्यूट, रिम्स के प्राचार्य के अधीक्षण में किया जाएगा.

 

अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा अधिनियम 1981 और हाईकोर्ट, पटना के 22 दिसंबर 1995 के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा. यदि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का वॉकआउट, सामूहिक बहिष्कार या अनुचित साधनों का उपयोग पाया जाता है, तो पुनः परीक्षा नहीं ली जाएगी और संबंधित विद्यार्थियों को शून्य अंक दिए जाएंगे.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि अपने-अपने विभाग से अवश्य कर लें, क्योंकि समाचार पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि के लिए विश्वविद्यालय जिम्मेदार नहीं होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही