Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया आज समाप्त हो गई. नामांकन के दूसरे दिन 30 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. इससे पहले नामांकन के पहले दिन 70 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किया था. आज भी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ उत्साह के साथ ढोल नगाड़ों के साथ नामांकन करने डोरंडा स्थित स्टेट बार काउंसिल ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ के समक्ष अपना नामांकन पत्र भरा.
30 प्रत्याशियों ने आज किया नामांकन
आज नामांकन करने वालों में राज्य के राज्यकीयकृत अधिवक्ता मनोज कुमार, हाई कोर्ट अधिवक्ता अवनीश रंजन मिश्रा, रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही, प्रभात कुमार सिंह, शुभाशीष रसिक सोरेन, अनिल तिवारी, मौली सिन्हा, विकेश कुमार पांडे आदि शामिल थे. सरकारी अधिवक्ता मनोज कुमार के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी उपस्थित थे.

नामांकन करते हाईकोर्ट के अधिवक्ता अवनीश रंजन मिश्रा
वहीं हाईकोर्ट के अधिवक्ता अवनीश रंजन मिश्र ने नामांकन के बाद कहा कि निर्वाचित होने पर अधिवक्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अधिवक्ता तक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी. नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे.
नामांकन के लिए प्रत्याशी एक प्रस्तावक और एक समर्थक के साथ चीफ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पहुंचे थे और अपना नामांकन दर्ज कराया. मौके पर असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर सेवानिवृत्ति जिला जज आलोक दुबे व शिवनारायण सिंह ने नामांकन प्रक्रिया में सहयोग किया. उन्होंने नामांकन के दौरान चीफ रिटर्निंग ऑफिसर को सहयोग किया. ़
नामांकन समाप्त होने के बाद के चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि कुल 100 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कराया है. नामांकन कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. बता दें कि कल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी, नाम वापसी के बाद में प्रत्याशियों की अंतिम सूची 18 फरवरी को जारी होगी. मतदान 12 मार्च को सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराया जाएगा.
25001 अधिवक्ता हैं मतदाता
इस चुनाव में झारखंड के कुल 25001 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस बार काउंसिल के लिए 25 पदों में से 23 पदों पर चुनाव हो रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment