Search

 
 
 

Ranchi News: सेप्टिक टैंक का दूषित पानी सड़क पर बहाने पर लगा 5000 हजार का जुर्माना

Ranchi News: लेकिन निगम क्षेत्र के दो लोग नियमों का उल्लघंन करते पाए गए. नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कारवाई की गई. इन लोगों पर सार्वजनिक सड़क पर नाली का दूषित पानी बहाने वालों पर कार्रवाई हुई. बिना अनुमति के सार्वजनिक सड़क की कटिंग कर पाइप बिछाते हुए पकड़े गए. दोनों  पर 5,000-5,000 का जुर्माना लगाया गया है.
 
नगर निगम की टीम

Ranchi News: सार्वजनिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा नगर निगम की है. इन स्थलों पर साफ सफाई लगातार किए जा रहे हैं. लोगों को स्वच्छ वातारण उपलब्ध कराए जा रहे हैं. नदी एवं तालाबों के आसपास पर्यावरण संरक्षण के लिए कई हरे भरे पेड़ पौधे लगाए गए हैं. लोगों की स्वास्थ्य के लिए नगर निगम की टीम ने बिल्चिंग पाउडर छिड़काव भी किया. सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा भी किये जा रहे हैं.


लेकिन निगम क्षेत्र के दो लोग नियमों का उल्लघंन करते पाए गए. नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कारवाई की गई. इन लोगों पर सार्वजनिक सड़क पर नाली का दूषित पानी बहाने वालों पर कार्रवाई हुई. बिना अनुमति के सार्वजनिक सड़क की कटिंग कर पाइप बिछाते हुए पकड़े गए. दोनों  पर 5,000-5,000 का जुर्माना लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें - 

 
वार्ड 3 और वार्ड 32 में भी निगम ने की कारवाई

वार्ड संख्या-32 के ओझा मार्केट, विकास नगर में भी निगम ने कार्रवाई की है. जहां एक घर का सेप्टिक टैंक का दूषित पानी सार्वजनिक सड़क एवं नाली में बहाया जा रहा था. इसपर नगर निगम ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई की. इसके अलावा मकान मालिक पर 5000 रूपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं वार्ड संख्या-03 के शक्ति कुंज, ग्रीन पार्क रोड, सराईटांड, मोरहाबादी में एक व्यक्ति पर जुर्माना लगाया गया है. यहां पर एक व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति के सार्वजनिक सड़क की खुदाई कर पाइप बिछाने का कार्य किया जा रहा था. सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने एवं बिना अनुमति सड़क कटिंग किए जाने के मामले में निगम ने कार्रवाई करते हुए 5000 का जुर्माना लगाया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही