Search

 
 
 

Ramgarh News : रजरप्पा में सीआईएसएफ की कार्रवाई, कोयला लदे 4 ट्रेलर जब्त

Ramgarh News : फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन ट्रेलरों में लदा कोयला किसका है और इसके कागजात वैध हैं या नहीं. कोयले के स्रोत और दस्तावेजों की जांच की जा रही है.
 
जब्त ट्रेलर.

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में कोयला तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की. सीआईएसएफ की टीम ने नया मोड़ (बड़कीपोना) के पास एनएच पर कोयला लदे 4 ट्रेलरों को जब्त किया है. जब्त वाहनों के नंबर JH02BN 2094, JH02BM 1903, JH02BM 0781 और JH02BM 9843 हैं. सभी ट्रेलर में क्षमता से काफी अधिक कोयला लोड है. वाहनों को जब्त कर सीसीएल रजरप्पा के जीएम कार्यालय परिसर में रखा गया है. 

 

इसे भी पढ़ें


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन ट्रेलरों में लदा कोयला किसका है और इसके कागजात वैध हैं या नहीं. कोयले के स्रोत और दस्तावेजों की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी. आईएसएफ की इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप है. कई ट्रांसपोर्टर और कारोबारी अपने कागजात दुरुस्त करने में जुट गए हैं. सीआईएसएफ पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही