Search

 
 
 

Ranchi News: छठ महापर्व पर 72 छठ घाटों पर बनाए गए 501 चेजिंग रूम

Ranchi News: मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत 200 अतिरिक्त श्रमिकों की तैनाती की गई है. सफाई अभियान के तहत घाटों पर झाड़ू लगाने, कचरा उठाने, घास की कटाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है.
 
छठ घाट

Ranchi News: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शहर के 72 छठ घाटों के साथ 63 कृत्रिम घाटों को भी तैयार कर रहा है. घाटों की सफाई से लेकर रोशनी, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सभी 72 घाटों और उनके संपर्क मार्गों की सफाई के लिए 1200 से अधिक सफाई मित्रों को लगाया गया है. 

इसे भी पढ़ें:

वहीं, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत 200 अतिरिक्त श्रमिकों की तैनाती की गई है. सफाई अभियान के तहत घाटों पर झाड़ू लगाने, कचरा उठाने, घास की कटाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है. 

 

72 छठ घाटों के अलावा 63 कृत्रिम घाट बनाए गए

शहर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और प्रमुख घाटों पर भीड़ का दबाव कम करने के लिए 63 कृत्रिम छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं. इन घाटों की सफाई के साथ जरूरत के अनुसार पानी भरने की व्यवस्था भी की जा रही है. इससे अलग-अलग इलाकों के श्रद्धालु अपने नजदीकी क्षेत्र में ही छठ पूजा कर सकेंगे.

 

घाटों पर बन रहे 501 अस्थायी चेंजिंग रूम

छठव्रतियों की सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए प्रमुख घाटों पर 501 अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं. गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग और 200 चेतावनी बोर्ड लगाए जायेगें. 72 छठ घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. गहरे और संवेदनशील हिस्सों को बांस-बल्ली से घेरा जा रहा है.

 

इसके अलावा 200 से अधिक चेतावनी बैनर लगाए गए हैं, जिनपर 'गहराई ज्यादा है' लिखकर श्रद्धालुओं को सतर्क किया जा रहा है. सुबह और शाम के अर्घ्य के दौरान घाटों पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराने के लिए निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं. शहर के 83 स्थानों पर 1508 अतिरिक्त लाइटें लगाई जा रही हैं. 88 जनरेटर की व्यवस्था की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही