Search

 
 
 

Bokaro News: बेरमो के कुरपनिया बस्ती से 50.8 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो अनुमंडल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में अवैध कोयला माफिया के खिलाफ सीआईएसएफ का ताबड़तोड़ अभियान जारी है. सोमवार को सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त टीम ने कुरपनिया बस्ती के पास छापेमारी कर 50.8 टन अवैध कोयला जब्त किया है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बेरमो अनुमंडल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में अवैध कोयला माफिया के खिलाफ सीआईएसएफ का ताबड़तोड़ अभियान जारी है. सोमवार को सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त टीम ने कुरपनिया बस्ती के पास छापेमारी कर 50.8 टन अवैध कोयला जब्त किया है. 

इसे भी पढ़ें:

सीआईएसएफ सीसीएल करगली के कमांडेंट को सूचना मिली थी कि कुरपनिया बस्ती के पास बड़ी मात्रा में अवैध कोयला जमा किया गया है. सूचना मिलते ही इसकी जानकारी सीसीएल के जीएम संजय कुमार झा को दी गई. इसके बाद सीआईएसएफ और सीसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई. टीम ने वहां से अवैध रूप से जमा कोयला जब्त किया. जब्त कोयले को खसमहल कांटा पर तौल कराने के बाद सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया. 

Uploaded Image

सीआईएसएफ ने कहा कि खनन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं. अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ, सीसीएल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस के समन्वय से ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही