Search

 
 
 

522 पुलिसकर्मियों का होगा तबादला,  शिकायत कोषांग की बैठक में फैसला

झारखंड पुलिस मुख्यालय में बीती रात पुलिस शिकायत कोषांग की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की. बैठक में पुलिस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया गया.
 

Ranchi :  झारखंड पुलिस मुख्यालय में बीती रात पुलिस शिकायत कोषांग की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की. बैठक में पुलिस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया गया.

 

बैठक के दौरान विभिन्न जिलों से पुलिस जवानों द्वारा दिए गए आवेदनों की समीक्षा की गई. इन आवेदनों पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि जल्द ही 522 पुलिसकर्मियों का तबादला किया जाएगा. पुलिस के अनुसार, यह कदम प्रशासनिक संतुलन और कार्यक्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है.

 

इस महत्वपूर्ण बैठक में एडीजी l, आईजी मानवाधिकार, आईजी अभियान और कार्मिक डीआईजी  समेत कई वरीय अधिकारी शामिल रहे. सभी अधिकारियों ने पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार, शिकायतों के त्वरित निपटारे और जनविश्वास को मजबूत करने पर अपने सुझाव दिए.

 

डीजीपी तदास मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पुलिस से जुड़ी हर शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करना है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही