Search

 
 
 

हाथियों का कहर : कोडरमा में महिला-मजदूर को कुचलकर मार डाला, गुमला में बुजुर्ग गंभीर

झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला कोडरमा और गुमला जिले से सामने आ रहा है. यहां हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया है. इन घटनाओं के बाद ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है.
 

Lagatar Desk : झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला कोडरमा और गुमला जिले से सामने आ रहा है. यहां हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया है. इन घटनाओं के बाद ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार, कोडरमा जिले में देर रात हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस दौरान एक महिला और एक मजदूर को हाथियों ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया था, जिससे अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी.

 

वहीं गुमला जिले में महुआ चुनने जंगल गए 70 वर्षीय बुजुर्ग पर भी हाथी ने हमला कर दिया. हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में हाथियों की गतिविधि लगातार बढ़ी है. रात होते ही हाथियों के झुंड गांवों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. कई गांवों में लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं.

 

वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है. अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की है. साथ ही प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही