Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : रामनवमी पर 1500 अतिरिक्त जवानों की होगी तैनाती, ड्रोन व CCTV से रखी जाएगी पैनी नजर

राज्य भर में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इसको लेकर रांची पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और तैयारियां लगातार जारी हैं.  रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए शहर में करीब डेढ़ हजार अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  राज्य भर में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इसको लेकर रांची पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और तैयारियां लगातार जारी हैं.  रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए शहर में करीब डेढ़ हजार अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी.

 

इसके अलावा शहर के संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन कैमरे से विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके. वहीं, मुख्य सड़कों और जुलूस मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से 24 घंटे हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी. 

 

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि रामनवमी को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और हर पहलू पर सतर्कता बरती जा रही है. उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में चुनाव के चलते कुछ पुलिसकर्मी इलेक्शन ड्यूटी में बाहर हैं, बावजूद इसके शहर में पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की जाएगी. 

 

 

डीजीपी ने विधि-व्यवस्था को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

बता दें कि झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बुधवार की देर रात रामनवमी को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए रांची एसएसपी कार्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

 

उन्होंने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने तथा जुलूस और शोभायात्रा के रूट का भौतिक सत्यापन करने पर जोर दिया.

 

इसके साथ ही सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. डीजीपी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही