Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : पिठौरिया बिजली ग्रिड चोरी मामले में छह गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पिठौरिया थाना क्षेत्र स्थित बिजली ग्रिड में हुई चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. संभावना है कि पूछताछ में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा हो सकता है. साथ ही कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   पिठौरिया थाना क्षेत्र स्थित बिजली ग्रिड में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है.

10 लाख का तांबा लेकर फरार

गौरतलब है कि पिठौरिया के कान्दू इलाके में स्थित बिजली सब स्टेशन को चोरों ने निशाना बनाया था. सोमवार की देर रात चोर बिजली ग्रिड से 1000 किलोग्राम तांबा चोरी कर फरार हो गए थे, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है. 

 

सीसीटीवी फुटेज से चोरों की हुई पहचान

मामले की जानकारी मिलने के बाद पिठौरिया थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें चोरों की पहचान की गई. 

 

इसके बाद पुलिस की टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है.  संभावना है कि पूछताछ में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा हो सकता है. साथ ही कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही