Search

 
 
 

Bihar News: DSP रैंक के 53 अफसरों का ट्रांसफर, अधिसूचना जारी

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. राज्य में 53 डीएसपी रैंक के अफसरों का तबादला हुआ है. जिसकी अधिसूचना बिहार सरकार के गृह विभाग ने जारी कर दिया है. साथ ही अधिकारियों को जल्द ही अपने नए पदस्थापन पर योगदान देने का आदेश दिया है.
 
बिहार की खबरें

Patna: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. राज्य में 53 डीएसपी रैंक के अफसरों का तबादला हुआ है. जिसकी अधिसूचना बिहार सरकार के गृह विभाग ने जारी कर दिया है. साथ ही अधिकारियों को जल्द ही अपने नए पदस्थापन पर योगदान देने का आदेश दिया है.

इसे भी पढ़ें: 

2010 बैच के लाल बाबू यादव राजगीर में सहायक निदेशक, बिहार पुलिस एकेडमी के पद पर किया है. जबकि 2011 बैच के अधिकारी पारस नाथ साहू का ट्रांस्फर पटना में अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई के पद किया गया है.

 

2013 बैच के सुमित कुमार का ट्रांस्फर पटना में अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय में किया गया.

 

इसी तरह से 2016 बैच के डॉ शंकर कुमार झा का ट्रांस्फर पटना में पुलिस उपाधीक्षक, विशेष अपराध अनुसंधान विभाग, 2108 बैच के अभिषेक सिंह का ट्रांस्फर बोधगया में पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3, 2018 बैच के ही प्रदीप कुमार का ट्रांस्फर मुजफ्फरपुर में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), 2018 बैच के ही गौतम शरण ओमी का ट्रांस्फर पटना में पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में किया गया है.

 

इनमें भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपी जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी मिली है. उन्हें मद्य निषेध में डीएसपी बनाया गया है.

 

यहां देखें लिस्ट-

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही