Dhanbad News: बिना टिकट और अनियमित तरीके से ट्रेन में सफर करने वालों के खिलाफ धनबाद रेल मंडल का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को धनबाद स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया.इस दौरान 55 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे कुल 26,815 रुपये जुर्माना वसूला गया.
इसे भी पढ़ें:
रेलवे के अनुसार अभियान धनबाद का दस्ता संख्या-02 और धनबाद स्लीपर की एलआर चेकिंग टीम ने चलाया. जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना सफर करने वाले और बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री पकड़े गए.
टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई. रेलवे ने पकड़े गए यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत दी.
धनबाद मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने और ट्रेन में सफर करने से पहले वैध टिकट अवश्य लें. साथ ही जिस श्रेणी का टिकट हो उसी श्रेणी में यात्रा करें. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

