Search

 
 
 

JTET में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, राज्य में बनाए गए 986 केंद्र

Ranchi News :परीक्षा की तैयारी की समीक्षा के लिए 29 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक होगी. इसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे. बैठक में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जरूरी निर्देश दिए जाएंगे.
 
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा

Ranchi News : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) एक नवंबर को होगी. परीक्षा में राज्यभर से करीब 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. इसके लिए 986 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1,95,935 अभ्यर्थी शामिल होंगे. वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 3,69,113 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

 

 

परीक्षा की तैयारी की समीक्षा के लिए 29 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक होगी. इसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे. बैठक में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जरूरी निर्देश दिए जाएंगे.

 

स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने सभी जिलों के उपायुक्तों, एसएसपी और एसपी को पत्र भेजा है. इसमें परीक्षा के दौरान सतर्कता बरतने और सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही