Search

 
 
 

दिल्ली में GST परिषद की 56वीं बैठक शुरू, झारखंड की ओर से मंत्री राधाकृष्ण कर रहे हैं शिरकत

नई दिल्ली में माल एवं सेवा कर परिषद (जीएसटी काउंसिल) की 56वीं बैठक शुरू हुई है. इस दो दिवसीय बैठक में देश के सभी राज्यों के वित्त मंत्री और शीर्ष अधिकारी भाग ले रहे हैं. झारखंड सरकार की तरफ से वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर इस बैठक में भाग ले रहे हैं. बैठक में झारखंड सरकार जीएसटी में बदलाव और राज्यों के राजस्व को सुदृढ़ करने पर जोर देगी.
 

Ranchi : नई दिल्ली में माल एवं सेवा कर परिषद (जीएसटी काउंसिल) की 56वीं बैठक शुरू हुई है. इस दो दिवसीय बैठक में देश के सभी राज्यों के वित्त मंत्री और शीर्ष अधिकारी भाग ले रहे हैं. झारखंड सरकार की तरफ से वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर इस बैठक में भाग ले रहे हैं. बैठक में झारखंड सरकार जीएसटी में बदलाव और राज्यों के राजस्व को सुदृढ़ करने पर जोर देगी. 

Uploaded Image

क्या है बैठक के उद्देश्य

बैठक का मुख्य उद्देश्य जीएसटी के टैक्स स्लैब को पुनः निर्धारित करना और अलग-अलग वस्तुओं के कर को निर्धारित करना है. इससे राज्यों के राजस्व में वृद्धि होने की उम्मीद है. बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री भारत सरकार श्रीमती निर्मला सीतारमण कर रही हैं. इस बैठक में देश के सभी राज्यों के वित्त मंत्री और शीर्ष अधिकारी भाग ले रहे हैं.

 

क्या होना है बैठक में 

- जीएसटी के टैक्स स्लैब को पुनः निर्धारित करना
- अलग-अलग वस्तुओं के कर को निर्धारित करना
- राज्यों के राजस्व में वृद्धि
- झारखंड सरकार की भागीदारी और सुझाव

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही