Search

 
 
 

श्रावणी मेले की तैयारी व देवघर-बासुकीनाथ में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 6 करोड़ होंगे खर्च

सरकार ने देवघर नगर निगम को 5 करोड़ रुपये और बासुकीनाथ नगर पंचायत को 1 करोड़ रुपये दिए हैं. इस राशि से सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक और विवाह भवन, पार्क, शवदाह गृह समेत अन्य नागरिक सुविधाओं का निर्माण और विकास किया जाएगा.
 

Ranchi : झारखंड सरकार ने श्रावणी मेले की तैयारियों और देवघर-बासुकीनाथ में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 6 करोड़ रुपये जारी किए हैं. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत नगर विकास एवं आवास विभाग ने आवंटित की है.

 

सरकार ने देवघर नगर निगम को 5 करोड़ रुपये और बासुकीनाथ नगर पंचायत को 1 करोड़ रुपये दिए हैं. इस राशि से सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक और विवाह भवन, पार्क, शवदाह गृह समेत अन्य नागरिक सुविधाओं का निर्माण और विकास किया जाएगा.

 

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऑनलाइन आवंटन मिलने के 15 दिनों के भीतर राशि की निकासी कर ली जाए. विभाग ने यह भी कहा है कि जिन योजनाओं पर काम होगा, उनकी प्रगति रिपोर्ट हर महीने की 5 तारीख तक विभाग को भेजनी होगी.

 

सरकार ने निर्माण कार्य में पूरी पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए हैं. सभी काम खुली निविदा प्रक्रिया के जरिए कराए जाएंगे. साथ ही राशि के खर्च में झारखंड कोषागार संहिता-2016 और अन्य वित्तीय नियमों का पालन करना होगा. अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी योजना में राशि का दोबारा भुगतान या दोहराव नहीं हो.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही