Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जालंधर में फंसे रांची विवि के ताइक्वांडो खिलाड़ी, टीम मैनेजर 18 मार्च से गायब

यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए शामिल होने के लिए रांची विश्वविद्यालय के 6 सदस्यीय ताइक्वांडो की टीम जालंधर में है. जहां से एक हैरान और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि, टीम के मैनेजर सुमन महतो खिलाड़ियों को छोड़कर 18 मार्च को गायब है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए शामिल होने के लिए रांची विश्वविद्यालय के 6 सदस्यीय ताइक्वांडो की टीम जालंधर में है. जहां से एक हैरान और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि, टीम के मैनेजर सुमन महतो खिलाड़ियों को छोड़कर 18 मार्च को गायब है. टीम मैनेजर के अचानक गायब होने से खिलाड़ियों पर संकट खड़ा हो गया है.


जानकारी के मुताबिक, अपने खर्चे पर जालंधर गए. जहां खिलाड़ियों से ठहरने के नाम पर प्रति बेड 500 रुपए और ब्रेकफास्ट/लंच/डिनर का अलग से पैसा मांगा गया. खिलाड़ियों को जालंधर से नई दिल्ली अपने खर्चे पर आना है. खिलाड़ी 22 मार्च को ट्रेन पकड़ना है. उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. पैसे के कमी से परेशान खिलाड़ी मैनेजर को फोन लगा रहे हैं. लेकिन टीम मैनेजर फोन नहीं उठा रहे है.


आर्थिक तंगी से जूंझ रहे खिलाड़ियों ने प्रशासन गुहार लगाते हुए कहा कि जिम्मेवार लोग खिलाड़ियों को धमकाने की बजाय समस्या के निराकरण पर ध्यान दें. खिलाड़ियों का कहना है कि, वे इतना ज्यादा पैसा नहीं चले थे कि इन संकट का सामना कर सकें.

 


खास बात यह है कि टीम मैनेजर कहां गायब है. इसका कोई अता-पता नहीं है. विश्वविद्यालय ने खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजर को इसलि भेजा था कि वह अभिभावक के तौर पर खिलाड़ियों का ध्यान रखेंगे. लेकिन यहां तो टीम मैनेजर गायब है और वे किसी का फोन भी नहीं उठा रहे है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही