Search

 
 
 

चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते 6 ट्रेनें रद्द, 1 का रूट और 1 के समय में बदलाव

Ranchi News :  चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अक्टूबर माह में इस रूट से होकर गुजरने वाली 8 यात्री ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने 6 ट्रेनों को रद्द, 1 ट्रेन का रूट चेंज और 1 ट्रेन के समय में बदलाव किया है.
 
ट्रेन

Ranchi News :  दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के उद्देश्य से नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है. इसके चलते अक्टूबर माह में इस रूट से होकर गुजरने वाली 8 यात्री ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे के अनुसार, 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 1 ट्रेन का रूट बदला गया है और 1 ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है.

 

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 6 और 8 अक्टूबर को नहीं चलेगी.  18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस वापसी में 9 और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी. इसी तरह 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को और 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस वापसी में 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी. 

 

इसके अलावा 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को और वापसी में 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को नहीं चलेगी. वहीं 13351 धनबाद-अल्लेपी एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी.

 

इसी तरह 20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 4 और 11 अक्टूबर को बदले हुए रूट से चलेगी. यह ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो, आद्रा, मेदिनीपुर, हिजली, भद्रक और कटक होकर भुवनेश्वर पहुंचेगी.

 

रेलवे के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या NTES पर अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही