Search

 
 
 

Jamshedpur News: जमशेदपुर में 16 करोड़ की 60 विकास योजनाएं अटकी, सरयू राय ने की सीएस से कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) और मानगो नगर निगम क्षेत्र की 16 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास योजनाओं पर काम शुरू नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई है.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) और मानगो नगर निगम क्षेत्र की 16 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास योजनाओं पर काम शुरू नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर लंबित योजनाओं पर जल्द काम शुरू कराने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें:

विधायक ने अपने पत्र में बताया कि जेएनएसी क्षेत्र की 21 विकास योजनाओं को जिला योजना समिति से मंजूरी मिल चुकी थी. निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 मार्च 2026 को इन योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया था, लेकिन अब तक किसी भी योजना पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है. इन योजनाओं की कुल लागत 3 करोड़ 24 लाख 78 हजार 599 रुपये है.

 

उन्होंने बताया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र की 39 योजनाओं का शिलान्यास 29 दिसंबर 2025 को किया गया था. इन योजनाओं की कुल लागत 12 करोड़ 99 लाख 19 हजार 117 रुपये है. शिलान्यास के कई महीने बाद भी इन परियोजनाओं पर काम शुरू नहीं हो सका है. दोनों कार्यक्रमों में विधायक सरयू राय स्वयं भी मौजूद थे.

 

सरयू राय ने कहा कि इन जनहित की योजनाओं के लिए विभाग ने राशि उपलब्ध करा दी, जिला योजना समिति से स्वीकृति भी मिल गई और शिलान्यास भी हो गया. इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है. इससे योजनाएं तय समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी और लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ेगा.

 

उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे कई बार मानगो नगर निगम और जेएनएसी के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं. संवेदकों की नियुक्ति होने के बावजूद काम शुरू नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

 

विधायक ने प्रधान सचिव से पूरे मामले की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है, ताकि सभी लंबित योजनाओं पर जल्द निर्माण कार्य शुरू हो सके और लोगों को समय पर इनका लाभ मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही