Ranchi News: रांची के अपर बाजार निवासी 61 वर्षीय राजेश माहेश्वरी 24 सितंबर की शाम से लापता हैं. जानकारी के अनुसार, वह शाम करीब 8 बजे अपने घर से बिना बताए निकले थे. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है.
इसे भी पढ़ें -
परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. मामले की सूचना कोतवाली थाना, रांची को दी गई है. पुलिस की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को राजेश माहेश्वरी के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल कोतवाली थाना, रांची को इसकी सूचना दें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

