Ranchi News: लोक आस्था के महापर्व छठ पर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है. नगर निगम श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातारण देने में जुट गया है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने मंगलवार को निगम की टीम के साथ धुर्वा डैम, तिरिल छोटा डैम (घुर्वा) जगन्नाथपुर तालाब एवं हेसाग तालाब का निरीक्षण किया.
इसे भी पढ़ें:
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने छठ घाटों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया. साफ-सफाई, जलस्तर सुरक्षा प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरक्षण किया, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पूजा समितियों के सदस्यों से संवाद स्थापित करने का कह गया.
छठ घाट परिसर में साफ, सफाई अभियान, घास की कटाई करने का निर्देश दिए. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मजबूत बैरिकेडिंग लगाने के लिए बोला गया. जलस्तर की गहराई से पहले बांस-बल्लियों एवं रिबन से खतरनाक क्षेत्रों की घेराबंदी करने का निर्देश दिए गए. छठव्रतियों की सुविधा के लिए डबल-लेयर वाले अस्थायी चेजिंग रूम बनाने का निर्देश दिए.
तिरिल छोटा डैम, धुर्वा
जलाशय में जमा जलकुंभी को हार्वेस्टिंग मशीन के माध्यम से हटाने का निर्देश दिया. अंचल कार्यालय की टीम को घाट एवं जलाशय के आसपास विशेष निगरानी रखने और कुड़ा फेंकने पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया. जलाशय में ठोस अथवा तरल अपशिष्ट प्रवाहित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
हातमा तालाब
छठ पर आवश्यक पेंटिंग, मरम्मत एवं अन्य सिविल कार्य कराते हुए घाटी का सौदीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. जल की सफाई के लिए ब्लीचिंग पाउडर एवं फिटकरी का उपयोग करने को कहा गया. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीढ़ियों पर जमी काई की सफाई कराने का निर्देश दिया गया, ताकि फिसलन के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका कम हो.
पाठ पूजा समितियों से सहयोग की अपील
नगर आयुक्त ने सभी छठ पूजा समितियों से स्वच्छता एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि नगर निगम, छठ पूजा समितियों एवं स्थानीय नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देश दिया. उन्होंने घाटों की स्वच्छता बनाए रखने की लोगो से अपील किया है. जलाशयों में कूड़ा-कचरा नहीं डालने के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया.
नगर आयुक्त ने सभी अंचल कार्यालयों की टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों एवं संबंधित वार्डो में स्थित छठ घाट पर निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होने स्पष्ट किया कि घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरुक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारी नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा करें, ताकि बद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

