Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

64वीं बीपीएससी के फाइनल नतीजे की तारीख आई सामने, प्रकाशन की प्रक्रिया हुई तेज

Advertisement
Advertisement

Patna: 64वीं बिहार लोक सेवा आयोग का फाइनल परिणाम जल्द जारी किया जाएगा. बीपीएससी के रिजल्ट में विलंब को लेकर सवाल उठने के बाद पहली बार आयोग ने सफाई दी है. आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने इस संबंध में कहा है कि 64वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित करने के संबंध में मीडिया में अनेक प्रकार की खबरें प्रकाशित की जा रही हैं. इस संबंध में आयोग स्पष्ट करना चाहता है कि परीक्षा का फाइनल रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है. और जल्द ही इसके परिणाम की घोषणा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- 18">https://lagatar.in/bihar-wins-in-18-plus-vaccination-ranks-first-in-entire-india/69954/">18

प्लस वैक्सीनेशन में बिहार ने मारी बाजी, पूरे भारत में पहले पायदान पर पहुंचा

लॉकडाउन के कारण परेशानी, लेकिन जल्द आएगा रिजल्ट

बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि लॉकडाउन के कारण थोड़ी परेशानी हुई है. लॉकडाउन तथा कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आयोग के कई अधिकारी व कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ गए थे. इससे कुछ विलंब जरुर हुआ है. लेकिन आयोग की ओर से परीक्षाफल जून महीने के प्रथम सप्ताह में प्रकाशित किए जाने की पूरी संभावना है.

इसे भी पढ़ें- 18">https://lagatar.in/bihar-wins-in-18-plus-vaccination-ranks-first-in-entire-india/69954/">18

प्लस वैक्सीनेशन में बिहार ने मारी बाजी, पूरे भारत में पहले पायदान पर पहुंचा

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी भी उठा चुके मामला

64वीं संयुक्त परीक्षा का अंतिम परिणाम विलंब होने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सवाल उठा चुके हैं. तेजस्वी यादव अपने ट्यूटर से 64वीं परिणाम को लेकर कहा था कि साक्षात्कार फरवरी में ही संपन्न हो चुका है. तीन साल में 64वीं बीपीएससी का पीटी, मेंस व साक्षात्कार पूरा किया गया है. लेकिन, अभी तक अंतिम रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया. साक्षात्कार खत्म होने के बाद सामान्यत: एक सप्ताह में परिणाम आ जाना चाहिए. लेकिन फाइनल परिणाम में देरी से अभ्यर्थी परेशान हैं. बीपीएससी के इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी भी परिणाम में देरी पर कई तरह के सवाल उठा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें- जमुई">https://lagatar.in/young-man-kidnapped-married-again-gunpoint-jamui/69871/">जमुई

में बंदूक की नोक पर युवक का किया अपहरण, करायी शादी

64वीं बीपीएससी  के तहत 1460 पदों पर होनी है नियुक्ति

बीपीएससी 64वीं संयुक्त परीक्षा के माध्यम से राज्य में विभिन्न विभागों में 1460 पदों पर नियुक्ति की जानी है. इसके लिए साक्षात्कार प्रक्रिया फरवरी में पूरी हो चुकी है. कुछ अभ्यर्थियों के दिव्यांग प्रमाण पत्र पर सवाल उठाया गया था. हालांकि इसके बाद बीपीएससी की ओर से मेडिकल कराया गया है. मेडिकल का परिणाम चार मई को ही आयोग को मिला था और पांच मई से लॉकडाउन लगा दिया गया था. जिसके बाद से फाइनल परिणाम अबतक जारी नहीं किया जा सका है.

 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही