Search

 
 
 

झारखंड के पांच मेडिकल कॉलेजों में 65 एसोसिएट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति, 23 अक्टूबर को इंटरव्यू

Ranchi News: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के विज्ञापन के अनुसार, 53 नियमित श्रेणी के पदों में सामान्य वर्ग के 35, एसटी के नौ, एससी के चार, बीसी-वन के चार और ईडब्ल्यूएस का एक पद है. इसके अलावा 12 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति होगी.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi News: झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है. पांच मेडिकल कॉलेजों में सह-प्राध्यापक (एसोसिएट प्रोफेसर) के 65 पद संविदा पर भरे जायेंगे. इसके लिए 23 अक्टूबर को रिम्स, रांची के प्रशासनिक भवन में वॉक-इन-इंटरव्यू होगा. साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें: 

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के विज्ञापन के अनुसार, 53 नियमित श्रेणी के पदों में सामान्य वर्ग के 35, एसटी के नौ, एससी के चार, बीसी-वन के चार और ईडब्ल्यूएस का एक पद है. इसके अलावा 12 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति होगी. इनमें एसटी के तीन, एससी के चार, बीसी-वन के चार और बीसी-टू का एक पद शामिल है.

 

दो लाख रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने दो लाख रुपये मानदेय दिया जायेगा. नियुक्ति अधिकतम दो साल के लिए होगी. संतोषजनक कार्य के आधार पर अवधि बढ़ाई जा सकती है. उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 70 वर्ष रखी गई है. अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निर्धारित योग्यता मानकों को पूरा करना होगा. आवेदन पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के रिक्रूटमेंट सेक्शन में उपलब्ध है.

 

पांच शहरों के मेडिकल कॉलेजों में बहाली

नियुक्तियां धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज, दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के लिए होंगी.

 

इससे पहले 21 सितंबर को 65 पदों के लिए आयोजित इंटरव्यू में केवल 13 अभ्यर्थी पहुंचे थे. इनमें भी अधिकतर निर्धारित योग्यता पूरी नहीं करते थे. मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर एनएमसी पहले भी चिंता जता चुका है. विभाग को उम्मीद है कि नई प्रक्रिया से रिक्त पद भरने में मदद मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही