Search

 
 
 

Health News : रिम्स GB की 65वीं बैठक 21 को, कैंसर इलाज पर रहेगा मेन फोकस

रिम्स शासी परिषद (गवर्निंग बॉडी) की 65वीं बैठक मंगलवार 21 जुलाई को होगी. बैठक में 26 अहम एजेंडों पर चर्चा कर फैसला लिया जाएगा. इस बार बैठक का फोकस स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने, नए मेडिकल उपकरण खरीदने, अस्पताल की सुविधाएं बढ़ाने और कर्मचारियों से जुड़े प्रस्तावों पर रहेगा.
 
रिम्स, RIMS

Ranchi :  रिम्स शासी परिषद (गवर्निंग बॉडी) की 65वीं बैठक मंगलवार 21 जुलाई को होगी. बैठक में 26 अहम एजेंडों पर चर्चा कर फैसला लिया जाएगा. इस बार बैठक का फोकस स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने, नए मेडिकल उपकरण खरीदने, अस्पताल की सुविधाएं बढ़ाने और कर्मचारियों से जुड़े प्रस्तावों पर रहेगा.

 

बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के लिए 5.89 करोड़ की अतिरिक्त राशि से आधुनिक रेडियोथेरेपी मशीन खरीदने का है. प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर कैंसर मरीजों को रिम्स में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा. इससे दूसरे शहरों में रेफर होने वाले मरीजों की संख्या भी कम होने की उम्मीद है.

 

बैठक में केंद्र सरकार की योजना के तहत एमबीबीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी. हाल ही में रिम्स में एमबीबीएस की सीटें 180 से बढ़ाकर 250 कर दी गई हैं. हालांकि 64वीं बैठक में लिए गए तीन महत्वपूर्ण फैसलों पर अब तक कोई काम नहीं हुआ है. ऐसे में इस बार की बैठक में उन लंबित मामलों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही