Search

 
 
 

ब्लैक फंगस से राज्य में ठीक हुए 66% मरीज, अबतक 26 लोगों की हो चुकी है मौत

 
Ranchi :  झारखंड में कोरोना के कहर के बाद अब ब्लैक फंगस पांव पसार रहा है. राज्यभर में ब्लैक फंगस के 132 मामले सामने आए हैं, जिसमें 79 लोगों में इसकी पुष्टि हो चुकी है, जबकि 53 संदिग्ध है. राज्यभर में अबतक 50 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. ब्लैक फंगस से ठीक होने वाले मरीजों का दर 66 प्रतिशत है, जबकि अबतक 26 लोगों की मौत ब्लैक फंगस के कारण हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें - कोरोना">https://lagatar.in/effect-of-corona-heavy-damage-to-tourism-industry-in-jharkhand-all-tour-packages-closed-75-thousand-people-affected/91257/">कोरोना

का असर : झारखंड में पर्यटन उद्योग को भारी क्षति, सभी टूर पैकेज बंद, 75 हजार लोग प्रभावित

इन जिलों में ब्लैक फंगस के इतने मरीजों की पुष्टि

बोकारो में 01, चतरा में 02, देवघर में 01, धनबाद में 05, दुमका में 01, पूर्वी सिंहभूम में 18, गढ़वा में 02, गिरिडीह में 04, गोड्डा में 01, गुमला में 01, हजारीबाग में 04, जामताड़ा में 01, कोडरमा में 03, लातेहार में 00, पलामू में 02, रामगढ़ में 04, रांची में 29 और साहिबगंज में 00.

इन जिलों में संदिग्धों की इतनी संख्या

बोकारो में 02, चतरा में 02, देवघर में 01, धनबाद में 00, दुमका में 01, पूर्वी सिंहभूम में 03, गढ़वा में 06, गिरिडीह में 02, गोड्डा में 02, गुमला में 01, हजारीबाग में 06, जामताड़ा में 00, कोडरमा में 01, लातेहार में 01, पलामू में 04, रामगढ़ में 03, रांची में 17 और साहिबगंज में 01 संदिग्ध हैं.

इसे भी पढ़ें - तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-water-supply-scheme-the-investigation-team-earlier-said-there-is-a-mistake-now-they-are-trying-to-cover-up/91165/">तांतनगर

जलापूर्ति योजना- जांच टीम ने पहले कहा गड़बड़ी है, अब परदा डालने में लगे

ब्लैक फंगस से इन जिलों में हुई मौत

चतरा में 01, देवघर में 01, धनबाद में 02, दुमका में 01, पूर्वी सिंहभूम में 05, गढ़वा में 01, गोड्डा में 02, हजारीबाग में 01, कोडरमा में 01, रामगढ़ में 03, रांची में 08 व्यक्ति की ब्लैक फंगस से मौत हो चुकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही