Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

69th National Film Awards : आलिया-कृति को बेस्ट एक्ट्रेस और अल्लु अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, सरदार उधम ने जीता बेस्ट हिंदी फिल्म का खिताब

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन दिल्ली में हुआ. पहली बार आलिया भट्ट, कृति सेनन, विक्की कौशल और पल्लवी जोशी को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस फंक्शन में अल्लु अर्जुन को फिल्म पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. वहीं आलिया भट्ट को गंगुबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. बेस्ट हिंदी फिल्म का खिताब सरदार उधम ने अपने नाम कर लिया. इसके अलावा कई एक्टर-एक्ट्रेस, फिल्म, फिल्ममेकर्स, डायरेक्टर्स, क्रिएटर और सपोर्टिंग एक्टर्स के काम की सराहना की गयी. बता दें कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की स्थापना साल 1954 में हुई थी. यह सिनेमा में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है, जिसे राष्ट्रपति देते हैं. (पढ़ें, चंदवा">https://lagatar.in/candwa-unknown-criminals-shot-dead-a-young-man/">चंदवा

: अज्ञात अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की)

अवॉर्ड सेरेमनी में तेलुगु फिल्मों का रहा बोलबाला

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में तेलुगु फिल्मों का बोलबाला देखने को मिला. राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR ने छह अवॉर्ड्स अपने नाम किये. इसमें बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर, बेस्ट फिल्म फॉर फुल एंटरटेनमेंट, बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड, बेस्ट कोरियोग्राफी, बेस्ट स्पेशल इफेक्ट और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन शामिल है. वहीं अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज को 2 नेशनल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया. `पुष्पा: द राइज` के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर चुना गया. इसके अलावा इस फिल्म में अपने म्यूजिक से चार चांद लगाने वाले कंपोजर देवी श्री प्रसाद को `बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर` कैटेगरी का अवॉर्ड दिया गया. इसे भी पढ़ें : मणिशंकर">https://lagatar.in/mani-shankar-aiyar-again-in-headlines-says-pv-narasimha-rao-was-communal-raos-grandson-hits-back/">मणिशंकर

अय्यर फिर सुर्खियों में, कहा, पीवी नरसिम्हा राव सांप्रदायिक थे, राव के पोते ने पलटवार किया
69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में मनोरंजन से जुड़ी अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड्स दिये गये. देखें पूरी लिस्ट-
  • बेस्ट पॉपुलर फिल्म- RRR
  • बेस्ट फीचर फिल्म- रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा/ RRR
  • बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- RRR
  • बेस्ट कोरियोग्राफी- RRR (प्रेम रक्षित)
  • बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- RRR
  • बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
  • बेस्ट चाइल्स आर्टिस्ट- भाविन रबारी
  • बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
  • बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
  • स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
  • बेस्ट लिरिक्स- कोंडा पोलम
  • बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (गोदावरी-द होली वाटर)
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली
  • बेस्ट तेलुगू फिल्म- उप्पेना
  • बेस्ट एडिटिंग- गंगुबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट डायलॉग- गंगुबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- सरदार उधम
  • बेस्ट फीमेल प्लेबैक- इराविन निजल, श्रेया घोषाल
  • बेस्ट मेल प्लेबैक- कालभैरव, आरआरआर
  • बेस्ट ऑडियोग्राफी- चविट्टू, सरदार उधम और झिल्ली
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले- नायट्टु, गंगुबाई काठियावाड़ी
इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/modi-arrives-in-greece-the-first-visit-by-an-indian-prime-minister-after-40-years/">पीएम

मोदी यूनान पहुंचे, भारत के किसी प्रधानमंत्री की 40 साल बाद पहली यात्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही