Search

 
 
 

13 जनवरी से झारखंड में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली शतरंज व साइक्लिंग प्रतियोगिता

Ranchi: झारखंड की मेजबानी में 13 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक 69वीं राष्ट्रीय स्कूली शतरंज एवं साइक्लिंग (रोड एवं ट्रैक) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.
 

Ranchi: झारखंड की मेजबानी में 13 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक 69वीं राष्ट्रीय स्कूली शतरंज एवं साइक्लिंग (रोड एवं ट्रैक) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.


शतरंज प्रतियोगिता में अंडर–14 आयु वर्ग के बालक और बालिका वर्ग से 31 राज्यों एवं इकाइयों के कुल 301 खिलाड़ी और 121 कोच व मैनेजर शामिल हैं. वहीं साइक्लिंग रोड प्रतियोगिता में अंडर–14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग से 20 राज्यों एवं इकाइयों के 399 खिलाड़ी और 230 कोच-मैनेजर भाग ले रहे हैं. साइक्लिंग ट्रैक प्रतियोगिता में 16 राज्यों एवं इकाइयों के 319 खिलाड़ी तथा 176 कोच एवं मैनेजर अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे हैं.


प्रतियोगिता में शामिल टीमों का आगमन 11 जनवरी से शुरू हो चुका है. रांची रेलवे स्टेशन, हटिया रेलवे स्टेशन और बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर सभी टीमों का पारंपरिक झारखंडी संस्कृति के अनुरूप पढ़िया (गमछा) पहनाकर स्वागत किया गया.


आज खेलगांव स्थित वीवीआईपी प्रवेश द्वार के हॉल में दोनों प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों का पंजीयन किया जा रहा है. साथ ही एसजीएफआई के फील्ड ऑफिसर की निगरानी में सभी खिलाड़ियों का बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन भी संपन्न हो रहा है.


साइक्लिंग रोड प्रतियोगिता 13 और 14 जनवरी को रिंग रोड स्थित विकास नेवरी से तुरूप प्लाजा लूप मार्ग पर आयोजित होगी, जबकि साइक्लिंग ट्रैक प्रतियोगिता 15 से 17 जनवरी तक खेलगांव स्थित सिंधु कान्हु वेलोड्रम स्टेडियम में संपन्न होगी. शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन खेलगांव के ताना भगत इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा.


आज संध्या रोड साइक्लिंग के खिलाड़ियों ने रिंग रोड नेवरी क्षेत्र में अभ्यास भी किया, जिससे खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह साफ झलक रहा है. आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. खिलाड़ियों और कोच-मैनेजरों के लिए आवासन, भोजन, चिकित्सा, परिवहन व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही